वनरक्षक भर्ती घोटाला:मैनुअल और अंधेरे में लिए गए टेस्ट सात जुलाई से दोबारा होंगे

वनरक्षक भर्ती में जिन अभ्यर्थियों ने मैनुअल और अंधेरे में फिजिकल टेस्ट दिया था, अब उन्हें दोबारा टेस्ट देना होगा। ऐसे करीब 42 हजार अ​भ्यर्थियों को चिन्हित किया गया है। 7 जुलाई से जिले-जिले में इनका डिजिटल टेक्नोलॉजी सिस्टम से फिजिकल टेस्ट​ लिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी 27 जून से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बेवसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। अगर तकनीकी वजह से प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो वे वनमंडल कार्यालय या भर्ती के लिए चयनित नोडल वनमंडल से संपर्क कर सकते हैं। टेक्निकल सपोर्ट के लिए विभाग ने वाट्स अप नंबर 7489986772 भी जारी किया है। बता दें कि 1484 पदों के लिए निकली वनरक्षक भर्ती में 4.32 लाख आवेदन आए थे। सभी अभ्यर्थियों का डिजिटल सिस्टम से सूर्य की रोशनी में ही टेस्ट होना था। लेकिन कई जिलों के डीएफओ ने अपनों का उपकृत करने के लिए मैनुअल फिजिकल टेस्ट ले लिया। कुछ जगह तो अंधेरे में लाइट जलाकर भी टेस्ट लिए गए। दैनिक भास्कर ने 20 जनवरी को डिजिटल के बजाय अपनों का मैनुअल फिजिकल, रात में भी दौड़े प्रतिभागी शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया। इसके बाद से इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी शासन ने मंगवाई। 6 महीने लगातार फाइल चलने के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि जिन्होंने डिजिटल सिस्टम से टेस्ट नहीं दिया है, उनका दोबारा फिजिकल हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *