बिलासपुर में जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की छेरा पहरा रस्म, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खींचा 16 फीट का रथ

बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शाम को निकाली गई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने छेरा पहरा की रस्म अदा की। श्रद्धालुओं ने 16 फीट लंबे रथ को खींचने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न मंदिरों से भी रथयात्रा निकाली गई। इनमें सिम्स चौक स्थित परासर मंदिर, व्यंकटेश मंदिर, जूना बिलासपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, चिंगराजपारा स्थित शिवशक्ति दुर्गा मंदिर और धूमावती पीताम्बरा पीठ अमरैय्या चौक शामिल हैं। सुबह 5:30 बजे शोडषो पूजन किया गया। महाआरती के बाद मंदिर के पट खोले गए। दर्शनार्थियों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही। रथयात्रा से पहले विधि-विधान से रथ की पूजा की गई। गुरुवार को भगवान जगन्नाथ का नवयौवन उत्सव मनाया गया था। रथयात्रा तितली चौक, रेलवे स्टेशन, तारबाहर, गांधी चौक और तोरवा थाना काली मंदिर होते हुए गुंडिचा मंदिर पहुंची। बहुड़ा यात्रा 5 जुलाई को इसी मार्ग से वापस मंदिर लौटेगी। इसके बाद भक्तों के लिए भगवान का दरबार फिर से खुल जाएगा। मान्यता है कि स्वस्थ होने के बाद भगवान जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने के लिए स्वयं मंदिर से बाहर नगर भ्रमण करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *