अजमेर में आज और कल मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश और संभाग के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अनुमान है। बारिश के साथ तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट के भी आसार है। जबकि 28 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दिसंबर के आखिरी 6 दिनों में दो कोल्ड-डे हो सकते हैं। बुधवार को भी दिन भर बादल और कोहरा छाए रहने से दिन का पारा 4 डिग्री और रात का तापमान 2.4 डिग्री गिर गया। अधिकतम पर 20.3 डिग्री और न्यूनतम पर 10.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 24.3 व 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 व 11 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 दिसंबर यानी गुरुवार व शुक्रवार को सक्रिय पशिचमी विशोभ के चलते मौसम में एकाएक बदलाव नजर आएगा।


