कैबिनेट की बैठक टली, फैसला बाद में:एसआई भर्ती रद्द करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए गृह विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है। यह प्रस्ताव मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश के आधार पर 10 दिसंबर को भेजी गई है। इस पर फैसला गुरुवार को होना था, लेकिन कैबिनेट की बैठक टल गई। सीएम भजनलाल शर्मा को भेजे प्रस्ताव में गृह विभाग ने मामले की एसओजी, डीजीपी, महाधिवक्ता व मंत्रिमंडलीय समिति की राय का जिक्र है। समिति की राय के आधार पर ही भर्ती रद्द करने की सिफारिश की गई है। सिफारिश की प्रति किरोड़ी मीणा को भेजी गई है। एसआईटी कहना था भर्ती निरस्त कर विज्ञप्ति जारी हो। 2021 में शामिल अभ्यर्थियों को ही तीन माह का समय देकर परीक्षा कराई जाए। चयनित नई परीक्षा में असफल रहते हैं तो उम्र में छूट देकर अगली भर्ती में मौका दें। मंत्रिमंडलीय समिति ने गृह विभाग को यह सिफारिश की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *