बहन सुभद्रा-भाई बलभद्र के साथ भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ:राजनांदगांव में भक्तों ने खींचा रथ; मूंग का प्रसाद लेने उमड़े भक्त

राजनांदगांव जिले में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की 87वीं रथ यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। भक्तों ने बड़ी भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ प्रभु को रथ पर विराजमान किया। आज खास मौके पर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के साथ बहन सुभद्रा और बड़े भैया बलभद्र जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। भगवान रथ पर विराजमान हुए तो भक्तों ने भगवान की जयकारा लगाते हुए आरती उतारी। उसके बाद भक्तों ने रथ को रस्सी के सहारे खींचने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान को पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भक्तों को सुप्रसिद्ध मूंग का प्रसाद बांटा गया। जगह-जगह हुआ स्वागत गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से यात्रा का आगाज हुआ। रथयात्रा का मार्ग गांधी चौक से दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक, बसंतपुर थाना होते हुए सदर बाजार तक रहा। फिर भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग से श्री श्याम मंदिर गली होते हुए कामठी लाइन पहुंची। वहां से भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक और जयस्तंभ चौक से होते हुए जूनी हटरी स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। जगह-जगह भगवान की रथ यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और महापौर मधुसूदन यादव सहित शहर के सभी सनातनी यात्रा में शामिल हुए। श्री राम जानकी मंदिर में पारंपरिक स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक यहीं विराजेंगे। कामठी लाइन में श्री सत्यनारायण मंदिर समिति भक्तों का स्वागत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *