सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वाले को मिलेगा इनाम:पुलिस बोली- गंभीर अपराध कर सकते हैं, बेधड़क घूमना खतरनाक, 21 दिन से फरार

सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वालों को रायपुर पुलिस इनाम देगी। पुलिस ने इसके लिए ₹5000 इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। दोनों आरोपी 21 दिन से फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है। यह घोषणा रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने की है। पुलिस की 2 से 3 टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों आरोपियों ने अपना फोन भी बंद करके रखा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण एक्ट के तहत एक्शन लिया है। अब तक महिला समेत 4 आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 2 साल से वसूली मैनेजर कर रहा था काम पुलिस को पूछताछ में मैनेजर बंटी सहारे ने बताया कि, वो पिछले 2 साल से रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर ब्याज वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। उसने वसूली के लिए वॉट्सऐप पर विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया है। जिसमें ब्याज की वसूली का हिसाब रखता है और उसे ऑपरेट करता था। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था, उसको तोमर ब्रदर्स धमकी देते थे। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वसूलीबाज बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है। तोमर ब्रदर्स की जमानत निरस्त करने कोर्ट को लिखा लेटर वहीं, CSP पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि तोमर ब्रदर्स के घर में छापेमारी में जब्त कैश, दस्तावेज और हथियार के बाद जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम और आयकर विभाग को भी लेटर लिखा गया है। साथ ही तोमर ब्रदर्स से जुड़े पूर्व के मामलों में कोर्ट को लेटर लिखा गया है, जिससे उन्हें जमानत न मिल सके। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी जितनी भी जमानत हो उसे निरस्त कराया जाए। निगम ने भी घर पर चिपकाया है नोटिस सूदखोर तोमर ब्रदर्स के घर पर नगर निगम ने भी नोटिस चस्पा किया है। निगम ने घर पर बने 1000 वर्ग फुट कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। इस नोटिस में 4 दिन की मोहलत दी गई थी। नोटिस में कहा गया है कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता तो भविष्य में होने वाली कोई भी कार्रवाई के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। यह नोटिस जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर ने जारी किया था। …………………………………… तोमर ब्रदर्स से जुड़ी और खबर… तोमर-ब्रदर्स के सूदखोरी के धंधे में परिवार की महिलाएं भी: पीड़ित बोले- धमकाकर रजिस्ट्री करवाई, कोरे स्टांप पर साइन करवाया, वीरेंद्र-रोहित फरार रायपुर के तोमर ब्रदर्स के घर से करोड़ों का माल जब्त किया गया है। करीब 37 लाख कैश सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हथियार भी मिले हैं। रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और उनके परिवार पर सूदखोरी का आरोप है। फिलहाल दोनों भाइयों की तलाश पुलिस कर रही है। एक पीड़ित के थाने में दिए बयान के मुताबिक, इन लोगों ने उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरे स्टाम्प पर साइन करवाया। पैसे की वसूली के लिए लगातार मारने की धमकी और जेल भेजने की धमकी दी। इसके साथ ही डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *