जेल से छूटे युवकों ने फिर मचाया आतंक:कोरबा में दो भाइयों पर कांच की बोतल से हमला; इधर हनुमान मंदिर में चोरी

कोरबा जिले में चोरी और मारपीट की 2 अलग-अलग वारदात सामने आई है। मोती सागर बस्ती में जेल से छुटकर आए युवकों ने मारपीट की है। दो भाइयों को कुछ लोगों ने मिलकर मारा। परमेश्वर साहू रात 10 बजे काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए भाई हीरा साहू पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने कांच की बोतल से दोनों भाइयों के सिर पर चोट पहुंचाई। खून से लथपथ दोनों भाई कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परमेश्वर के मुताबिक, हमलावर नशे में थे। इनमें से चार लोग हत्या के मामले में जेल से हाल ही में छूटकर आए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वहीं, जिले के सराई सिंगार बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने 26 जून की रात 10 बजे के बाद मंदिर का मुख्य गेट और दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दान पेटी से 50, 100 और 500 रुपए के नोट चुरा लिए। छोटे सिक्के और 10-20 रुपए के नोट छोड़ दिए गए। जेल से छुटकर आए युवकों ने मारपीट की स्थानीय निवासी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बस्ती में नशेड़ियों का अड्डा है। इस मामले में सुशासन तिहार कार्यक्रम में शिकायत की गई थी। इसी के बाद नशा करने वाले युवकों ने बदले की भावना से यह हमला किया। बस्तीवासियों ने एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी वहीं, कोरबा मंदिर के देखरेख करने वाले संजय राठौर को अगली सुबह 5 बजे चोरी का पता चला। दान पेटी करीब एक साल से नहीं खुली थी। मंदिर समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हरदी बाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पंकज धुरुवा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह पहली बार है जब इस मंदिर में चोरी की घटना हुई है। मंदिर में छोटे-बड़े नेता, व्यवसायी और आम जनता चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *