विप्र सेना : तुलसी दिवस पर तुलसी के 251 पौधों का वितरण किया, महत्व भी बताया

विप्र सेना ने बुधवार को तुलसी दिवस के अवसर पर मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 251 तुलसी के पौधों का वितरण और सनातन धर्म की महत्ता का संदेश दिया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आयुक्त जनजाति कार्यालय निर्मला पालीवाल थी। प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में तुलसी के महत्व और औषधीय गुणों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय उ.मा. विद्यालय खेमली व्याख्याता विमला जोशी, भाजपा से खूबीलाल पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग, महिला संरक्षिका महंत हर्षिता दास, संरक्षिका प्रेमलता मेनारिया,‌ शहर जिला अध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली, संभाग के खेल प्रभारी यशवंत पालीवाल, संभाग उपाध्यक्ष अंबालाल नागदा, नीता नंदवाना, पूर्णिमा मेनारिया, प्रेषिका द्विवेदी आदि मौजूद रहे। योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में तुलसी पूजन दिवस मनाया। अभियान के तहत कीर्तन यात्रा लकड़वास और आमेटा भवन सेक्टर 4 में वैदिक मंत्रोच्चार के तुलसी पूजन हुआ। प्रवक्ता सुशीला दीदी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए 2014 में तुलसी पर्व का शुभारंभ किया था। तुलसी दिवस पर रन फॉर फन का आयोजन अग्रवाल लश्करी महिला समिति की ओर से बुधवार को तुलसी दिवस पर रन फॉर फन का आयोजन रानी रोड फतहसागर पर हुआ। आयोजन में अग्रवाल समाज के लोग जुटे। मुख्य अतिथि केके गुप्ता एवं सुशीला गुप्ता थे। लश्करी महिला समिति के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल एवं मंत्री रिंकू मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम तहत पांचों समाज की अग्रवाल महिलाओं ने एक साथ रन में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी को हरी साड़ी पहनना अनिवार्य था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *