भास्कर न्यूज | हजारीबाग मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा के सभागार मे हजारीबाग जिला सॉफ्टबॉल संघ की आम सभा आयोजित की गई। शुक्रवार को झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ के सचिव बलराम कुमार ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। बैठक में सभी की सह सहमति से अविनाश कुमार को हजारीबाग जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। रवि प्रकाश को सचिव चुना गया। साथ गुलशन कुमार और अशोक कुमार रजक को हजारीबाग जिला सॉफ्टबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं डॉ. बिनोद माइकल और जर्नाधन प्रसाद वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। तकनीकी हेड विकास कुमार दास और रोहीत यादव सहायक तकनीकी के रूप में मनोज कुमार को चुना गया। कोच शुभम कुमार और कुमार ऋषी राज एवं मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार को चुना गया।अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ जिसमें मुख्य रूप से संजीत कुमार, वीक्रम कुमार, श्वेता, ममता कोच्षमिल किया गया। अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कार्यकारिणी के विस्तार हेतु अगली बैठक जुलाई के प्रथम सप्ताह में करने की बात कही। सचिव रवि प्रकाश ने अध्यक्ष को यह विश्वास दिलाया कि उनके दिशा निर्देश के अनुरूप जिला सॉफ्टबॉल संघ खिलाड़ियों को अच्छा से अच्छा प्रशिक्षण देगा और यह सुनिश्चित करेगा की अधिक से अधिक संख्या में हजारीबाग जिले के खिलाड़ी राज्य/राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। दीपक कुमार संयुक्त सचिव ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है की इतनी बड़ी जिम्मेवारी उन्हें दी गई है यकीनन हम इस खेल को सभी हजारीबाग जिला के स्कूलों के साथ मिलकर बच्चों का चयन कर एक अच्छी टीम बनाएंगे।


