भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रथ यात्रा मेला के अवसर पर भगवान जगरनाथ के प्रांगण मे आयोजित मेले मे उपस्थित लोगों के बीच किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग रंजित कुमार के देखरेख चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य न्याय पाना सबका अधिकार है। शिविर मे लोगों को पारा लीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया। बाल विवाह, घरेलू हिंसा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित जानकारी दिया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे प्रकाश डाला गया। डी एल एस ए मे स्थित मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सुलहनीय मुकदमे मे सुलह समझौता करवाया जाता है। जिससे दोनों पक्षों की जीत होती है। इसके साथ टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 से संबंधित जानकारी भी दी गई। बातचीत के क्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौरव खुराना ने बताया कि इस प्रकार से विधिक जागरूकता कार्यक्रम नालसा एवं झालसा के तत्वावधान जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से बराबर चलाया जाता है। मौके पर पीएलवी रामजतन प्रसाद, निर्मल राम, अनिल कुमार दास, तौहीद अंसारी एवं अरमान हुसैन सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।


