15 दिनों से बिजली थी गुल ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

केरेडारी | केरेडारी के चट्टी बारियातू गांव, जो पिछले 15 दिनों से बिजली के अभाव में अंधेरे में डूबा था, अब फिर से रोशनी से जगमगा उठा है। गांव में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया। जिसका पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने उद्घाटन िकया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला महासचिव मोहम्मद दिलदार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अफजल हुसैन, मोहम्मद अताउल्लाह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *