यूरेनियम उत्पादन व परमाणु ऊर्जा की उपयोगिता जानने पहुंचे स्कूली छात्र

खड़गपुर | बोगदा से सटे रेलवे के एकाउंट कार्यालय के निकट खड़गपुर रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क पर एक वर्षों पुराना पेड़ गिर गया। जिससे इलाके में यातायात बाधित हुआ। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। मालूम हो कि खड़गपुर में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार देर रात भी जोरदार बारिश हुई। इलाके में मौजूद विशाल पेड़ काफी पुराना था। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार पेड़ की उम्र लगभग एक सौ वर्ष से अधिक है। मिट्टी गीली होने के कारण विशाल पेड़ जमीन से उखड़कर सड़क पर गिर गया। जिससे इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय रेल प्रशासन के अधिकारी इलाके में पहुंचकर परिस्थिति को सामान्य किया। भास्कर न्यूज | जादूगोड़ा परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 साल पूरे होने पर यूसिल नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन वर्ष 2025 को प्लेटिनम जुबली वर्ष के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान के दूसरे चरण में सिद्धू कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो के छात्र-छात्राएं यूसिल सूचना केंद्र पहुंचे। यहां बच्चों ने परमाणु ऊर्जा की उपयोगिता और महत्व की जानकारी ली। कंपनी के अपर अधीक्षक (यांत्रिकी) अजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों और शिक्षकों को डीएई की उपलब्धियों और यूसिल के यूरेनियम उत्पादन के लक्ष्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएस झा, डीएन सिंह, भरत लाल दंडपात, इमरान अहमद, मनीषा कुमारी, हेमलता पी शीरोडकर, गोली राम टुडू, प्रभारी प्रधानाचार्य दुलू राम सरदार, सुबोध कुमार मुंडा, तारा पदों गोप और गाजिया हांसदा मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गुड़गुड़ीपाल थाना के चांदड़ा के शिवपुर इलाके में स्थित कंसावती नदी में तीन दिन पहले डूबकर लापता हुए व्यक्ति की स्पीड बोट से तलाश की जा रही है। मालूम हो कि गंगाधर सामंत नामक एक व्यक्ति अपने दो परिचितों के साथ कंसावती नदी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह नदी में डूबकर लापता हो गया। उसके तलाश में नदी में गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को नदी में उतार गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम कंसावती नदी में स्पीड बोट के जरिए उसकी तलाश शुरु की। लापता हुए व्यक्ति को एनडीआरएफ की टीम नदी से बाहर नहीं निकाल पायी। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *