पीएयू की अनरीत को इंस्पायर फेलोशिप मिली

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा अनरीत कौर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर फेलोशिप मिली। यह फेलोशिप उन्हें 5 साल के लिए मिली है। अनरीत, एग्रोनॉमी विभाग में पीएचडी कर रही हैं। उनका शोध विषय है ‘कम धूप में धान की फसल और पानी की उत्पादकता बढ़ाना मॉडलिंग से फील्ड तक का दृष्टिकोण। अनरीत का शोध डॉ. संदीप सिंह संधू की निगरानी में हो रहा है। वे प्रिंसिपल साइंटिस्ट हैं। सलाहकार समिति में डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. सिमरजीत कौर, डॉ. नविता घई और डॉ. हरिराम शामिल हैं। डॉ. संधू ने बताया कि सीईआरईएस-राइस जैसे फसल सिमुलेशन मॉडल से यह समझने में मदद मिलती है कि कम धूप का फसल पर क्या असर होता है। इससे धान की पैदावार में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। साथ ही बदलते मौसम में पानी की उत्पादकता भी बढ़ाई जा सकती है। पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने अनरीत और उनके गाइड डॉ. संधू को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *