शव ड्रम में रखा, ई-रिक्शे में ले जा प्लॉट में फेंका

शेरपुर इलाके में 25 जून को एक खाली प्लॉट में नीले रंग के ड्रम से व्यक्ति की लाश बरामद हुई। पुलिस ने महिला समेत 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी और मृतक में शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था। तभी आरोपी नीरज और सीटू ने मनोज की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एडीसीपी-2 करनवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने शव को एक कमरे में एक दिन और रात तक छिपाए रखा। अगले दिन शव को क नीले रंग के ड्रम में पैक कर ई-रिक्शा के जरिए प्लॉट में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़े गए। खुलासा: महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया ई-रिक्शा चालक रोहित के अनुसार नीरज और उसके साथियों ने उसे बताया था कि ड्रम में कचरा है और उसे प्लॉट में फेंकना है। लेकिन, जब मामला खुला तो उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आरोपियों की पहचान भी करवाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी फागू प्रसाद, उसकी पत्नी ऊषा देवी, बेटा नीरज कुमार, सीटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दो नाबालिगों को भी केस में नामजद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मनोज और नीरज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उसी दिन दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। झगड़े के दौरान नीरज और सीटू ने मनोज को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद शव को ठिकाने लगाने में ऊषा देवी, फागू व दो नाबालिगों ने मदद की। ऊषा ने शव को रस्सियों से बांधने में भी मदद की। सभी आरोपी किराए के मकान में रहते हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *