159 अनसेफ बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिस

लुधियाना| मानसून की तैयारियां के बीच नगर निगम ने 159 अनसेफ बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 273 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। 159 अनसेफ बिल्डिंगों में से 48 नगर निगम के जोन ए के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हैं और 21 जोन बी, 35 जोन सी और 55 असुरक्षित इमारतें नगर निगम के जोन डी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। कमिश्नर डेचलवाल ने बताया कि बिल्डिंग मालिकों को अनसेफ बिल्डिंग की मरम्मत या ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *