सीआईडी अनुसंधान पूरा करने की ओर, दो चार्जशीट कर चुका दाखिल

सीजीएल पेपर लीक मामला रांची | पिछले साल हुई जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी इस केस का अनुसंधान पूरा करने की तैयारी में है। सीआईडी ने अब तक इस केस में दो चार्जशीट दाखिल किए हैं। सीआईडी ने दावा भी किया है कि वह जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर लेगा। क्योंकि अबतक के अनुसंधान में जो साक्ष्य व गिरफ्तारियां हुई हैं, उसके अनुसार अनुसंधान पूरा करने में सीआईडी को लगभग सफलता मिल गई है। सीआईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के खिलाफ दाखिल की है। वहीं दूसरी चार्जशीट में संदीप त्रिपाठी, मनोज कुमार, आईआरबी के निलंबित जवान कुंदन कुमार, एजेंट रामनिवास राय, उसके भाई निवास राय, भतीजे कविराज, रॉबिन कुमार, अखिलेश कुमार, विवेक रंजन, कौशलेंद्र उर्फ राहुल और कृष्णा स्नेही के नाम हैं। सीआईडी यह भी जांच कर रही है कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन था। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को सभी जिलों में तीन पालियों में हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *