कनाडा भेजने के नाम पर ज्वेलर से 14.50 लाख की ठगी

लुधियाना| कनाडा भेजने के नाम पर एक ज्वेलर से 14.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना दरेसी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह, निवासी सरदार नगर, बस्ती जोधेवाल, ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात अंबाला निवासी संदीप कुमार से उसकी ज्वेलरी की दुकान पर हुई थी। वहां से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संदीप ने भरोसा जीत लिया। बाद में संदीप ने दावा किया कि वह उसकी बेटी, बहन और भांजे को कनाडा वर्क परमिट पर भेज सकता है। उसने उन्हें अमेजन कंपनी में सुपरवाइजर और स्टोरकीपर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसी बहाने संदीप और उसके साथी ड्राइवर रिम्पी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 14.50 लाख रुपए ले लिए। जब महीनों तक सिर्फ फाइल और वीज़ा बहाने चलते रहे तो पीड़ित को ठगे जाने का शक हुआ। नवंबर 2024 में निर्मल सिंह ने लिखित शिकायत दी थी, लेकिन केस अब जाकर 26 जून 2025 को दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *