जीसीपीए कॉलेज के संस्थापक को दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरिहरगंज | भगत तेंदुआ गांव के समीप बुधवार को स्टूडेंट वर्ल्ड स्टेशनरी दुकान का उद्घाटन प्रो. राजेश कुमार की माता सुशीला देवी व पिता अरविंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रो. राजेश ने कहा कि दुकान में बैंकों का आधार से पैसा जमा निकासी, फोटो स्टेट रंगीन तथा व्हाइट, मोबाइल रिचार्ज, फ्लाइट टिकट, रेलवे टिकट एवं ऑनलाइन संबंधित सभी प्रकार के कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक सामान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मौके पर कुंदन गुप्ता, रंजन सिंह, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, शत्रुघन गुप्ता व बबन साव आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज सड़मा के संस्थापक सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर वर्तमान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कॉलेज के स्मार्ट क्लास में श्रद्धांजलि सभा हुई। सर्वप्रथम संस्थापक सचिव स्व. सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की तस्वीर पर विशिष्टजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वक्ताओं ने उनके विचारों व जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य प्रो. राजकिशोर लाल ने कहा कि सत्यदेव अग्रवाल क्षेत्र के लिए अभिभावक के समान थे। वे चाहते थे कि ग्रामीण क्षेत्र के किशोर और किशोरियों के बीच शिक्षा का प्रसार हो। इस कार्य को पूरा करने में ग्रामीणों ने काफी सहयोग दिया है। मौके पर नवीन कुमार सहाय ने कहा कि सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल का समाज एवं शिक्षा से अत्यंत ही लगाव था। कॉलेज की स्थापना कर इस सुदूरवर्ती एवं पिछड़े इलाके में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है। डॉ. एनसी अग्रवाल ने भाव विह्वल होकर कहा कि मेरे बड़े भाई सत्यदेव अग्रवाल को शिक्षा के प्रति बेहद जुड़ाव था। वह चाहते थे कि सड़मा (छतरपुर) में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज भी हो। उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सबों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की बेटी डॉ ऋतु अग्रवाल ने कहा कि मेरे पिता की जिद, जुनून व मजबूत इरादों से सड़मा जैसे नक्सल प्रभावित गांव में कॉलेज की स्थापना हो पाया है। वहीं स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई। कॉलेज के सचिव व प्राचार्य द्वारा ग्रामीणों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो अखिलेश कुमार ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *