पत्नी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, पूछताछ भी करेगी

भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/ चतरा जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित होटल सन इंटरनेशनल के कमरा नंबर 302 में चतरा के बाइपास रोड नगवां मोहल्ला निवासी सह ठेकेदार व माइंस कारोबारी सुबोध कुमार सिंह (40) की मौत प्रकरण में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एमजीएम थाना से दो पुलिस पदाधिकारी पत्नी से छानबीन करने के लिए शुक्रवार को चतरा के लिए रवाना हुए। वहां पत्नी से कुछ बिंदुओं पर छानबीन करेंगे। इसके अलावा पत्नी की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। वहां से भी कुछ सुराग मिलने की संभावना है। इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी तक मौत के कारणों का ठोस प्रमाण नहीं मिला है। शरीर में किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला, जिससे कुछ स्थिति स्पष्ट हो सके। हत्या के बाद जो भी बातें जांच में आ रही हैं, उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के दिन कमरे में शराब पीने के सबूत मिले हैं। शराब में जहर मिला कर पिलाई गई है या नहीं, इसकी जांच रिपोर्ट दो-तीन दिनों के अंदर मिल जाएगी। पुलिस को जांच में पता चला है कि सुबोध कुमार को बीपी की शिकायत थी। जिस रात सुबोध अपने साथी के साथ होटल में ठहरे में थे, कमरे का एसी का टेंपरेचर काफी ज्यादा, जो बीपी मरीज के लिए खतरनाक होता है। ऐसे में बीपी मरीज का अटैक भी आ सकता है। फिलहाल सभी संभावित बिंदु पर जांच जारी है। घटना के बाद से मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। क्या है मामला : मालूम हो कि सुबोध कुमार सिंह ने 24 जून की रात पौने दस बजे अपने दोस्त सह बिजनेश पार्टनर राकेश कुमार के साथ होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरे थे। बुधवार सुबह नौ बजे उनके साथ कमरे में ठहरे बिजनेश पार्टनर राकेश कुमार सिंह ने जगाने का प्रयास किया। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर चालक विजय कुमार की मदद से उनको इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक जितेंद्र सिंह के घर पर ही श्राद्धकर्म में शामिल होने आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *