शहरी योजना सुधारों पर 30 तक प्रस्ताव तैयार करें अफसर : अतिरिक्त कमिश्नर

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना 2025-26 के तहत नगर निगम को शहरी योजना सुधारों के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर ने नगर नियोजन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को 30 जून तक सभी सुधार आधारित प्रस्ताव तैयार कर पेश करने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम से अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शहर के विकास और सुधार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें जरूरी कार्रवाई शुरू करने और प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है, ताकि केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ समय पर उठाया जा सके। अतिरिक्त कमिश्नर ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम स्तर पर पहले ही 2 बैठकें 17 जून और 25 जून को आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें शहरी सुधारों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। अब 30 जून को अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय में सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी । उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को चंडीगढ़ में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की होने वाली है, जिसकी प्रधानगी लोकल बॉडीज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *