8 महीने में रेस्टोरेंट की तीन बार चेकिंग, नहीं मिली बिजली चोरी

अमृतसर | जीएनडीयू के सामने स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट में एक जेई द्वारा अपने दो साथियों के साथ शराब पीने के मामला में जांच शुरू हो गई है। बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर के आदेशों पर एसई इंजी बलकार सिंह ने इसकी जांच एक्सईएन मनोहर सिंह को सौंप दी है। एक्सईएन द्वारा इस मामले से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रेस्टोरेंट मालिक मनीश शर्मा का कहना है कि पावरकॉम की ओर से अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उनका कहना है कि उनके रेस्टोरेंट पर चैकिंग का पहला मामला नहीं है। पावरकॉम ने 8 महीने में 3 बार चैकिंग की पर कोई चोरी नहीं मिली। पूछताछ में अधिकारियों ने बताया कि कुछ महीने पहले रेस्टोरेंट का बिजली मीटर चोरी हो गया था और उसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। एक्सईएन इंजी मनोहर सिंह ने कहा कि रेस्टोरेंट के मामले में जो भी अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं उनसे सारा रिकार्ड मंगवाया है। इसकी जांच को तीन चार दिन लग सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *