रायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य के विकारों को समझा

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने फोर्टिस स्कूल मेंटल हेल्थ द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया। यह पहल स्कूल के चेयरमैन डॉ. एएफ. पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो द्वारा शुरू की गई थी। एस्कॉर्ट्स फोर्टिस ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मनोविज्ञान में ऑफलाइन इंटर्नशिप शुरू की है। कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की टीम ने किया। इस इंटर्नशिप में स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य विकारों और लक्षणों को समझा। मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका को करीब से जाना। छात्रों ने वास्तविक जीवन के केस स्टडीज और परिदृश्यों पर चर्चा की। यह दौरा प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा के नेतृत्व में करवाया गया। छात्रों ने इसे एक सीखने की प्रक्रिया बताया और खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *