दुर्ग्याणा तीर्थ में लड़की ने गाना लगा रील बनाकर की वायरल

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर एक लड़की ने मोबाइल से रील बनाकर वायरल कर दी। रील में एक फिल्मी गाना भी चल रहा था। यह वीडियो 18 जून की है। इस पर श्री राम बालाजी धाम मंदिर, काले घनूपुर के संचालक और जगतगुरु अश्नील महाराज ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह हरकत हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। महाराज ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दुर्ग्याणा कमेटी के कई पदाधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान है। यहां इस तरह की वीडियो बनाना और उसे वायरल करना निंदनीय है। महाराज ने चेतावनी दी कि अगर कमेटी ने कार्रवाई नहीं की तो वह संत समाज को साथ लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी के कई पदाधिकारी सिर्फ ऑफिस में बैठने आते हैं। जिम्मेदारी निभाने में रुचि नहीं दिखाते। उन्होंने दोहराया कि अब संत समाज के साथ मिलकर इस मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। पवित्र स्थान पर इस तरह की वीडियो बनाना और उसे वायरल करना निंदनीय है। ^लड़की द्वारा मंदिर के बाहर वीडियो तो बनाई पर गाना घर जाकर लगाया है। इसके बारे कमेटी को पता चलते ही श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। माथा टेकने आने वाले श्रद्धालु उस जगह फोटो खींचते हैं परंतु अब वीडियो नहीं बनाने दी जाएगी। -अरुण खन्ना, महासचिव दुर्ग्याणा कमेटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *