पारिवारिक रंजिश: दामाद ने ससुर पर करवाया हमला, 6 लोगों ने तोड़ी गाड़ी

लुधियाना| मॉडल टाउन में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया जब एक दामाद ने अपने ससुर की कार पर हमला करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अमर नाथ, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन ने बताया कि उनके दामाद गिरीश पुत्र अशोक कुमार से पारिवारिक रिश्ते पिछले कुछ समय से बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों परिवारों का आपस में कोई मेलजोल नहीं है। अमर नाथ के अनुसार, इसी रंजिश के चलते गिरीश ने उन्हें डराने और धमकाने की नीयत से 6 अज्ञात युवकों को उनके घर के बाहर भेजा, जिन्होंने रात के समय वहां खड़ी आई-20 कार पर लाठियों और डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के तुरंत बाद अमर नाथ ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिरीश और छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरीश को गिरफ्तार कर लिया गया है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *