बिना मंजूरी बसाईं कॉलोनियां, कॉलोनाइजर पर केस

लुधियाना| शहरी विकास विभाग की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने एक कॉलोनाइजर के खिलाफ अवैध कॉलोनियां विकसित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनजिंदर सिंह ने बिना किसी सरकारी मंजूरी के गुरचरण पार्क कॉलोनी, हवेली कॉलोनी (गांव कनेच), गुरुद्वारा श्री घेरा साहिब कॉलोनी, और भेरूमुत्रा रोड पर कुल तीन अवैध कॉलोनियां बसाई हैं। शिकायत शहरी विकास विभाग की ओर से दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंजाब अपारूपित कॉलोनीज़ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *