रथयात्रा: ढोल-नगाड़े व कर्मा नृत्य की धुन पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | सरसीवां/सारंगढ़ शुक्रवार शाम सरसीवां नगर पंचायत में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा निकाली गई। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया पर हर साल की तरह इस बार भी रथयात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मां महामाया मंदिर परिसर में रथों की भव्य सजावट की गई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ का रथ नगर भ्रमण पर निकला। रथयात्रा में ढोल-नगाड़े और कर्मा नृत्य की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथ को नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से घुमाया गया। भक्त रथ के पास पहुंचकर भगवान की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते रहे। प्रसाद चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने रथ को छूकर भगवान का नाम लिया और रथ को आगे बढ़ाया। नगर में हर साल यह रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तरह मनाई जाती है। लोग भगवान के रथ को देखकर भक्ति में लीन हो जाते हैं। पूरा नगर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *