दुमका | उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव समुदाय के भागवत कथावाचक गण के साथ हुए जातिगत भेदभाव और दुर्व्यवहार की घटना पर प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला दुमका ने कड़ी नाराज़गी जताई है। महासभा के प्रदेश महासचिव और संताल परगना प्रभारी अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ितों को न्याय मिले और हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। इस घटना के विरोध में शनिवार को संताल परगना के सभी जिलों में महासभा के पदाधिकारी उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे।


