मुहर्रम कमेटी में तनवीर खलीफा और शमशाद बने नायब खलीफा

नवचयनित खलीफा और नायब खलीफा। भास्कर न्यूज | महुआडांड़ जामा मस्जिद में शुक्रवार को मुहर्रम इंतजामिया कमेटी की बैठक हुई। इसमें खलीफा और नायब खलीफा के पदों के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। तनवीर अहमद उर्फ रिंकू को खलीफा और शमशाद अंसारी को नायब खलीफा चुना गया। बैठक में स्थानीय समुदाय के गणमान्य लोग और कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। चुनाव का उद्देश्य आगामी मुहर्रम पर्व के आयोजन को सफल बनाना था। बैठक में पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती और अन्य जरूरी इंतजामों पर विचार किया गया।कमेटी ने तय किया कि पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से समन्वय और सभी जरूरी अनुमतियां लेने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित खलीफा तनवीर अहमद और नायब खलीफा शमशाद अंसारी ने जिम्मेदारी स्वीकार की। दोनों ने समुदाय और कमेटी के प्रति आभार जताया। तनवीर अहमद ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि मुहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए।” शमशाद अंसारी ने कहा, “हम सभी के सहयोग से पर्व को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से मनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *