आगे बढ़ने के लिए छात्रों में शिक्षा और गुरु के प्रति समर्पण जरूरी

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार को संकाय सह विद्यार्थी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि और रिसोर्स पर्सन विशाखापट्टनम की वाइस प्रोविंशियल सिस्टर मैरी एंजेल का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. फादर एमके जोश ने सिस्टर मैरी एंजेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सिस्टर की उपलब्धियों और कॉलेज के प्रति उनके योगदान को विद्यार्थियों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कॉलेज के ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने से लेकर स्वायत्त (ऑटोनॉमस) संस्थान बनने तक के प्रेरणादायी सफर की जानकारी साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *