छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक कल

बानो | मुहर्रम और थाना क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर आज बानो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक होगी। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है। गुमला | छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला जिला का आगामी 29 जून को अपराह्न 12:30 बजे लोहरदगा रोड गुमला सुहागी कांप्लेक्स में मुख्य संरक्षक हीरा साहू की अध्यक्षता में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन होगा। समिति गुमला का कार्यकाल समाप्ति हो चुका है। जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर साहू एवं पदाधिकारी द्वारा नए सत्र के लिए समाज का समिति का पुनर्गठन हेतु मुख्य संरक्षक हीरा साहू को आवेदन समर्पित किया गया है। उक्त आलोक में मुख्य संरक्षक हीरा साहू के द्वारा आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। उनके द्वारा समाज के सभी बुद्धिजीवी, समाजसेवी गणमान्य, पूर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। बसिया| रांची-सिमडेगा मुख्य पथ में बसिया प्रखंड के लौंगा में हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पंडित रामदरश पांडे एवं रामनिवास पंडित ने विधिपूर्वक भगवान कृष्ण बलराम, बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर रथ में विराजमान कर यात्रा प्रारंभ किया गया। वही श्रद्धालुओं ने रथ को खींचते हुए ऊपर चोक से नीचे चोक तक ले गए। मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर भगवान से अपनी मनोकामना मांगी। बसिया प्रखण्ड के लौंगा में लगभग पचास वर्षों से रथ मेला का आयोजन होता आ रहा है। बसिया प्रखंड में नारेकेला, बसिया, रामजड़ी, लौंगा में पूरी के तर्ज पर मनाया जाता है। सेन्हा| भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा एवं कोराम्बे में मनाई गई। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया। रथयात्रा के दौरान ठाकुरबाड़ी प्रांगण में मेला लगा। जहां श्रद्धालुगण एवं नन्हे मुन्हे बच्चों ने मेला का लुप्त उठाया। पुरोहित चंद्रमोहन पाठक ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की महिमा गाई। मौके पर पुरोहित विजय पाठक, मदनमोहन पाठक, बिरजू पाठक, अवनीश पाठक, अरविंद पाठक, राजेश पाठक के अलावे भक्त जितेंद्र महतो, सिकेन्द्र महतो, राजेश महतो, राजू शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *