लापता 77 वर्षीय बुजुर्ग का शव नहर से मिला

लुधियाना| गांव जवद्दी कलां में 77 वर्षीय मल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह का शव शनिवार को सिधवां कैनाल के किनारे मिला। वह बीते कुछ दिनों से लापता थे। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना दुगरी से जांच अधिकारी मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग की मौत नहर में गिरकर डूबने से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने किसी रंजिश या हत्या की आशंका से इनकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *