सिरसा मां-बेटी सुसाइड केस: फरार पति का सुराग नहीं:तलाश में बठिंडा पहुंची पुलिस; फोन बंद-घर पर लटका ताला, नहीं मिल रही लोकेशन

सिरसा में मां-बेटी सुसाइड मामले में फरार आरोपी पति जादविन्द्र की तलाश में डबवाली पुलिस पंजाब के बठिंडा पहुंची। वहां पर उसका घर बंद मिला। आरोपी घटना के दिन से ही फरार बताया जा रहा है। उसका या परिवार का कोई फोन नंबर भी नहीं लग रहा है। राजविद्रर कौर और अमृतपाल कौर के सुसाइड करने से पहले उसकी अंतिम बार बात भी हुई थी। पुलिस के अनुसार, जादविन्द्र पर अपनी पत्नी अमृतपाल कौर और सास राजविन्द्र कौर को तलाक के लिए परेशान करने का आरोप है। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है और उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि जादविन्द्र किसी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की से शादी करने के लिए अपनी पत्नी से तलाक मांग रहा था और इसी बात को लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मां-बेटी के सुसाइड से पहले उनकी आरोपी से आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस का कहना है कि जादविन्द्र की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह किस लड़की से शादी करना चाहता था और तलाक के लिए क्यों दबाव बना रहा था। सुसाइड से पहले अपनी मां की फंदे पर लटकी भेजी थी फोटो पुलिस के अनुसार, 25 जून बुधवार सुबह डबवाली के वार्ड-6 में मां राजविंदर कौर और उनकी बेटी अमृतपाल कौन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को इसकी सूचना राजविंदर कौर के पति रणजीत सिंह ने दी। जब मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि आत्महत्या से पहले अमृतपाल ने अपने पति जादविंदर को फोन किया था। अमृतपाल ने पति को वॉट्सऐप पर अपनी मां की फोटो भेजी, जिसमें वह फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद खुद ने सुसाइड कर लिया। तीन माह की गर्भवती थी अमृतपाल कौर महिला के चाचा गुरदीप सिंह के अनुसार, करीब 8 महीने पहले 8 नवंबर 2024 को अमृतपाल की शादी पंजाब के बठिंडा के अमरपुरा बस्ती एरिया निवासी जादविंदर से हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। वह बठिंडा में पिडिलाइट कंपनी में सेल्स मैनेजर है। घटना से दो दिन पहले अमृतपाल कौर को मायके छोड़कर गया था। उसी दिन घर जाते ही फोन किया कि उसे तलाक चाहिए। इसके लिए कागज तैयार कर लो। यह बात पहले भी कह चुका था। इस बात से तंग आकर मां-बेटी ने सुसाइड कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *