पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने आज मानसा शहर को 50 करोड़ रुपए की विकास राशि दी है। इसमें 44 करोड़ रुपए सीवरेज प्रोजेक्ट और साढ़े 5 करोड़ रुपए सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री ने सीवरेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट एक साल में पूरा होगा। इसके तहत 15 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शहर का सीवरेज पानी ट्रीट करके सरहद चोय में डाला जाएगा। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए यह पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मानसा शहर लंबे समय से सीवरेज की समस्या से जूझ रहा था। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। अब इस प्रोजेक्ट से शहरवासियों को राहत मिलेगी। टूटी सड़कों की मरम्मत से भी लोगों को सुविधा होगी। विजय सिंगला को क्लीन चिट दिए जाने के मामले पर मंत्री रवजोत सिंह ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का मामला है।


