पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीनियर सिटीजन ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | कवर्धा प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के आकस्मिक निधन पर सीनियर सिटीजन समिति ने सियान सदन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के सचिव चंद्रहास ठाकुर ने बेमेतरा के इस महान कवि से जुड़ी यादें साझा कीं। कहा कि साहित्य जगत स्तब्ध रह गया। देश-विदेश में छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को पहचान दिलाने वाले डॉ. दुबे ने हास्य-व्यंग्य की कविताओं से लाखों दिलों को गुदगुदाया। वे पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक थे। काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित डॉ. दुबे को बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता था। वे देश-विदेश के मंचों और टीवी शो में अपनी उपस्थिति से लोगों को खूब हंसाते थे। शोकसभा में समिति अध्यक्ष मदन तंबोली, इंजीनियर एसएस जैन, प्रभाकर शुक्ला, आरडी यदु, पंकज सिंह ठाकुर, नरेन्द्र चन्द्रा, सुरेन्द्र नवीन, नरेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, शुशील चंदेल, रामशरण चन्द्रवंशी, सतीश यदु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *