बालोद | प्रधानमंत्री के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद की ओर से 28 जून को दल्ली-राजहरा में तीन कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे गायत्री मंदिर हॉल में ‘अल्पसंख्यक चौपाल’ होगा। दोपहर 1 बजे बीएसपी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। दोपहर 2 बजे आत्मानंद स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम होगा। मुख्य वक्ता मोहम्मद सद्दाम होंगे। वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हैं।


