बालोद| आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुढ़िया में खाद की कमी से किसान परेशान हैं। कभी 500 बोरी तो कभी 800 बोरी खाद ही आता है। इससे किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा। गारका, कोसमी और मुढ़िया गांव के किसान इसी सोसाइटी से खाद लेते हैं। किसानों ने बताया कि जब खाद लेने जाते हैं तो प्रबंधक कहते हैं कि मूल्य सूची नहीं आई है। लेकिन जब घर लौटते हैं तो पता चलता है कि खाद का वितरण हो गया। इस व्यवहार से किसान नाराज हैं। किसानों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि जब वे समिति के सदस्यों से शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती। ज्ञापन देने वालों में गैनुराम, नैन दास बघेल, घनश्याम राय, चैतराम साहू, भोज राम भूआर्या, ताम्रज देशमुख, ऊजू घरेंद्र, दानू राम पटेल, खिलेश्वर साहू, फूलसिंह ठाकुर, भुनेश्वर साहू, चैतराम साहू, कीर्तन कोलियारा, राममूरत नायक, चंपूराम राणा, शिवराम नायक, कुशल साहू, देवकुमार साहू, रामकुमार सार्वा और रोमन साहू, समिति के अध्यक्ष हेमलाल देशलहरे भी मौजूद रहे।


