सरायकेला में देवानंद प्रधान हत्याकांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, मृतक का मोटरसाइकिल बरामद; आपसी दुश्मनी में किया था मर्डर

सरायकेला-खरसावां जिले की गम्हरिया पुलिस ने देवानंद प्रधान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शरद महतो, प्रवीण प्रधान और विष्णु प्रधान के रूप में हुई है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को प्रेस बताया कि मृतक का शव 15 मई को गजिया से बांसलीकोचा मार्ग पर मिला था। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल की गई कार और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण आपसी दुश्मनी है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में एक और आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *