बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़:मैरिज हॉल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, हथियार और अवैध शराब सामग्री जब्त

बोकारो पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस, कोलकाता और रांची एटीएस की संयुक्त टीम के साथ गांधीनगर थाना क्षेत्र में 19 जून की शाम एक बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने जरीडीह उपर बाजार में कावेरी मैरिज हॉल के सामने स्थित गोदाम में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। विभिन्न ब्रांड के शराब के स्टिकर व ढक्कन बरामद भी हुए थे पुलिस ने पहले चरण में मुंगेर के प्रवीण कुमार और खगड़िया के केशव कुमार को गिरफ्तार किया था। दूसरे चरण में मुख्य सरगना और कावेरी मैरिज हॉल के मालिक सूरज कुमार साव व उसका सहयोगी सूरज प्रजापति को भी पकड़ा गया। छापेमारी में अवैध केन बीयर और विभिन्न ब्रांड के शराब के स्टिकर व ढक्कन बरामद भी हुए थे। पूछताछ में दोनों ने अन्य सहयोगियों के नाम बताए जांच में पता चला कि सूरज कुमार साव पर गया के बाराचट्टी थाना और गिरिडीह के सरिया थाना में पहले से मामले दर्ज हैं। सूरज प्रजापति पर मुंगेर के नया रामनगर थाना में भी एक मामला दर्ज है। पूछताछ में दोनों ने अन्य सहयोगियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने गांधीनगर थाना में बीएनएस, उत्पाद अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में विशेष टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *