पंजाब में बिक्रम मजीठिया के पिता की CKD सदस्यता खत्म:15 बैठकों से गैरहाजिर रहने पर 65 लोग बाहर; AAP विधायक निज्जर हैं संस्था के प्रधान

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पिता सत्यजीत सिंह मजीठिया की चीफ खालसा दीवान (CKD) से सदस्यता समाप्त कर दी गई है। यह सिखों की सबसे पुरानी धार्मिक-सामाजिक संस्था मानी जाती है। हालांकि यह कार्रवाई सिर्फ सत्यजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ नहीं, बल्कि संस्था के कुल 65 सदस्यों पर की गई है। CKD के अनुसार, इन सभी सदस्यों ने लगातार 15 या उससे अधिक बैठकों में हिस्सा नहीं लिया था। संस्था के अधिकारियों ने कहा कि लगातार गैर-हाजिर रहने वाले सदस्यों को हटाना जरूरी था, ताकि संगठन की सक्रियता और अनुशासन बनाए रखा जा सके। इंद्रबीर सिंह निज्जर हैं प्रधान खास बात है कि इंद्रबीर सिंह निज्जर जो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, इस संस्था के प्रधान हैं। 2022 के बाद से निज्जर ही इस संस्था के लगातार प्रधान चुने जा रहे हैं। ये संस्था हर 3 साल के बाद चुनाव करवाती है और वोटिंग के बाद पदाधिकारियों को चुना जाता है। 1906 में चीफ खालसा दीवान की स्थापना चीफ खालसा दीवान की स्थापना सिख शिक्षाओं के प्रचार और प्रसार के लिए साल 1906 में की गई थी। ये सिखों की सबसे पुरानी शिक्षण संस्था है। इसकी देशभर में 9 स्थानीय कमेटियां अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर-चंडीगढ़, कानपुर, तरनतारन, दिल्ली और मुंबई में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *