अबोहर में 4 युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार:नशे करने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, साथियों की तलाश जारी

अबोहर में युवकों का नशे करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी-2 पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर चार युवकों को 26 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। वीडियो अजीमगढ़ क्षेत्र से वायरल हुआ था। थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू के अनुसार, एएसआई सुखमंदिर सिंह ने अजीमगढ़ स्टेडियम के पास गश्त के दौरान अजीमगढ़ गली नंबर 13 निवासी साहिल को 6 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना नंबर दो के सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कंधवाला रोड रेलवे फाटक के पास से तीन और युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में नई अबादी गली नंबर 16 निवासी तरुण सिडाना, इंद्रा नगरी गली नंबर 5 निवासी मोहित और ठाकर आबादी गली नंबर 13 निवासी गौरव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *