बठिंडा सेंट्रल जेल में कैदी की मौत:परिजनों का आरोप- समय पर इलाज नहीं मिला, डीएसपी बोले- अचानक बिगड़ी तबीयत

बठिंडा सेंट्रल जेल में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मानसा जिले के नंगल गांव के रहने वाले सुखा राम की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। मृतक के भाई राजू ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राजू ने बताया कि देर शाम जेल प्रशासन से फोन आया था कि सुखा राम की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचा, तब तक डॉक्टरों ने सुखा राम को मृत घोषित कर दिया था। राजू का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता तो उनके भाई की जान बच सकती थी। डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया कि जेल प्रशासन के अनुसार सुखा राम की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *