कपूरथला में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:एक दिन पहले घर से निकला, पुलिस बोली- मानसिक रूप से परेशान था

कपूरथला में आज ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है, जो गांव भगतपुर का रहने वाला था। घटना शेखूपुर के पास रेलवे फाटक के पास की है।रेलवे पुलिस के एएसआई शकील मोहम्मद के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। वह रात को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक किमी नंबर 23/4-5 पर शव मिलने की सूचना मिली। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *