मुंगेली जिला न्यायालय परिसर में हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सालसा के निर्देशों के अनुपालन में की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कंचन लता आचला मौजूद रहीं। दावा जांच अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अज्ञात वाहनों से होने वाली घटनाओं में मृतकों और घायलों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना था। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया पर चर्चा की। हादसे में मौत या गंभीर चोट के मामलों में मुआवजा राशि तय करने के नियम भी तय किए गए। पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार कर एसडीएम के समक्ष समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।


