फाजिल्का में किसान की करंट से लगने से मौत:पत्नी को खेत में पड़ा मिला; फसल में पानी देने गया था, दो बच्चों का पिता

फाजिल्का में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। वह खेत में धान की फसल को पानी लगाने के लिए मोटर चलाने गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। मामले में परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है। पुलिस में शिकायत दे दी गई है। मृतक की पहचान कृष्ण सिंह (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि उसका पति धान को पानी लगाने के लिए मोटर चलाने गया था। अचानक उसे बिजली का करंट लग गया l जिस वजह से उसकी मौत हो गई l खेत में गिरा मिला पति कृष्ण सिंह जब काफी समय तक घर नहीं लौटा तो उसे खेत देखने गई पत्नी ने खेत में गिरा हुआ पाया। शोर मचाने पर इलाके के अन्य लोग एकत्र हो गए l गांव की महिला सरपंच के लड़के वकील सिंह ने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर पर फर्स्ट एड देने का प्रयास किया गया l लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है l मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल रखवाया गया है। परिजनों ने पुलिस चौकी लधुका में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *