बरनाला में केंद्र सरकार की टीम का दौरा:219 तालाबों का पानी निकाल करवाई सफाई, 41 थापर मॉडल बनकर तैयार

केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के तहत बरनाला का दौरा किया। टीम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के निदेशक सागर सिंह कलसी और केंद्रीय जल आयोग के सहायक निदेशक अनूप राज शामिल रहे। वर्षा जल रिचार्ज के लिए गड्ढे बनाए वहीं टीम ने जिला प्रशासनिक परिसर में उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त टी. बेनिथ और अतिरिक्त उपायुक्त सतवंत सिंह ने जल संरक्षण प्रयासों की जानकारी दी। जिले में थापर मॉडल और स्कूलों में वर्षा जल रिचार्ज के लिए गड्ढे बनाए गए हैं। 219 तालाबों से पानी निकाला कैच द रेन परियोजना के तहत इस वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई। 219 तालाबों से पानी निकाला गया। 67 तालाबों की गाद निकालकर सफाई की गई। 41 थापर मॉडल का निर्माण किया गया। केंद्रीय टीम ने 1 से 4 एकड़ वाले गांवों में वृक्षारोपण का सुझाव दिया। टीम ने कई गांवों का दौरा किया। भूमिगत पाइप लाइन का निरीक्षण धौला गांव में किसान भोला सिंह के खेत में भूमिगत पाइप लाइन का निरीक्षण किया। रुड़ेके खुर्द, कुटबा और अमला सिंह में थापर मॉडल देखे। वजीदके खुर्द में वन विभाग की नर्सरी और छापा गांव में रिचार्ज प्रोजेक्ट का जायजा लिया। टीम ने जल संरक्षण के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *