किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसम्बर को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेरावधान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसम्बर को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग
अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, विधायक पुष्पराजगढ फुन्देलाल सिंह मार्को ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत के संविधान में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कुर्सी पर विराजित देश के उपराष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वर्तमान क्रषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुये यह कहा कि आप झूठ बोलते हो, यह प्रदेश और देश के लिये बडी गम्भीर स्थिती है, और उनकी इस प्रतिक्रिया ने जहाँ एक और देश की मोदी सरकार को आईना दिखाया है, वहीं प्रदेश में कृषि मंत्री की साख पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। श्री मार्को ने कहा कि यदि कोई झूठ बोलने वाला राजनैतिक व्यक्ति है तो वह है शिवराज सिंह चैहान। उन्होने कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगतार यह बात कही है कि शिवराज सिंह चैहान जनता से झूठ बोलते हैं, व्यवस्था से भी झूठ बोलते हैं। विपक्ष में होने के नाते किसानों के हित में म०प्र० कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी षिवराज सिंह से बात करना चाहते थे, लेकिन शिवराज सिंह चैहान ने समय देना उचित नही समझा। यह व्यक्तिगत अपमान नही है, बल्कि यह व्यवस्था का अपमान है। शिवराज सिंह चैहान में थोड़ी सी भी राजनैतिक मर्यादा बची हो तो देश के उपराष्ट्रपति के द्वारा मंत्री के काम के तरीके पर सवाल उठाने के बाद किसानो को उनके उचित दाम देने के सवाल पर आप मौन हैं? किसानों के लिये आपने क्या प्रयास किया? शिवराज सिंह चैहान ने संसद में कहा कि किसानों को लागत से दो गुना समर्थन मूल्य नरेंद्र मोदी कि सरकार देती है।


श्री माकों ने कहा कि इसका मतलब साफ है या तो धनकड साहब की भावना गलत थी या शिवराज सिंह चैहान ने संसद के अंदर झूठ बोला? श्री माकों ने कहा कि धनकड साहब को साधुवाद देता हूँ कि उपराष्ट्रपति ने किसानों के हित और अधिकारों की बात कही। श्री माकों ने कहा कि शिवराज सिंह चैहान अपका झूठ और पाखंड सर चढ़ कर बोल रहा है। एक साल पहले शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि 3100 रूपये धान, 2700 रु० गेंहू के दाम मिलने चाहिये। अभी केवल 2300 रु० में धान की खरीदी हो रही है। शिवराज सिंह चैहान को इसी वक्त अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये क्योकि आप मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा झूठ बोल कर गये कि 3100 रु० धान का दाम देंगे लेकिन उन्होंने नहीं दिया जो किसानों के साथ धोखा है। अभी मुख्यमंत्री विदेश गये थे लेकिन म०प्र० में जो पहले से अपना इंवेस्टमेंट कर चुके हैं राईसमिल एसोसियेशन को 2 साल के पैसे नहीं दिये, जिन लोगों ने इनवेस्ट कर दिया था वह अपने मिलों पर ताले लगा रहे हैं। सरकार का उस पर ध्यान नहीं है। देश व प्रदेश को कर्ज में डाल कर पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
बांग्लादेश की घटना पर मौन
श्री मार्को ने कहा आज पूरे मध्यप्रदेश में बांग्लादेश की घटना को लेकर लोग   सड़कों पर थे। यह जनता के बीच संदेश क्या है? यह संदेश कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन था कि दुनिया में यदि कहीं भी अल्पसंख्यक हो तो उसकी रक्षा सरकार को करनी चाहिये। हमारे सांसद इमरान मसूद ने संसद में एक नोटिस दिया है और यह कहा है कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भाई, हिंदू अल्पसंख्यक अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा हो इसके लिये सरकार दबाव बनाये। जो भी राजनैतिक कूटनीती डिप्लोमेसी होती है, उस पर बात करें। व्यापार-व्यावसाय की दृष्टी से सरकार उन पर दबाव बनाये। हमारी ट्रेन जाती है उन पर रोक लगाई जाए। अगर हमारे हिंदू समाज के लोग विदेश में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं उसके पीछे अगर किसी का फेलियर है तो वह नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय का है।
श्री मार्को ने कहा कि हम मांग करते हैं कि आस-पास के देशों में जो हमारे अल्पसंख्यक है, चाहे वह बांग्लादेश, पाकिस्तान, कनाडा या अन्य देश हो इसी तरीके से हमले हुए। अमेरिका में भी ऐसी घटनाएं हुई पर नरेंद्र मोदी मौन क्यूं रहते हैं? श्री मार्को ने कहा म०प्र० में घटित घटनाओं, किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसम्बर 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा घेराव म०प्र०कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कि अगुआई में किया जा रहा है। अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर किसानों की लड़ाई में सहभागी बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *