कोडरमा में युवती ने लगाई फांसी:रिश्तेदार के यहां पार्टी में गए थे घरवाले, घर में कमरा बंद कर ली सुसाइड

तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित एक मकान में बीती रात 17 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुहानी सिन्हा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम सुनील सिन्हा है। मामले को लेकर मृतका के चाचा अनिल सिन्हा ने बताया कि बुधवार की रात सभी बिशुनपुर रोड स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी में गए हुए थे। वापस लौटा तो देखा कि सुहानी का कमरा बंद पड़ा हुआ है। दरवाजा खटखटाने पर जब सुहानी द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर देखा कि वो फांसी पर झूल रही है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *