रामगढ़ | शहर के ब्लॉक चौक के पास संत मेरी चर्च में पल्ली के मसीह समुदाय ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव पर्व मनाया। यहां पल्ली पुरोहित करमा कच्छप व फादर प्रमोद कुजूर ने सर्वप्रथम चरनी में रखे बालक यीशु, माता मरियम, संत जोसेफ की मूर्ति आदि को आशीष जल छिड़क कर पवित्र किया। पुरोहित ने प्रभु आराधना व प्रार्थना कराई और प्रभु यीशु का संदेश दिया। गीत संगीत के माध्यम से प्रभु यीशु का जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। कार्यक्रम में प्रदीप पन्ना, परमानंद लकड़ा, सिमोन एक्का, कांती सरोज एक्का, स्वीटी एक्का, प्रदीप पन्ना, आशीष एंजोलों एक्का, सुधीर कुजूर, जोसेफ विजय खलखो, आशीष केरकेट्टा, प्रचारक किशोर हेमरोम, अनुराग तिर्की, मनोज पॉल, आभा कच्छप, सुशीला कुल्लू सहित अनेक मसीही शामिल थे।


