सरायकेला| जिला मुख्यालय सरायकेला में सबसे बड़े मेला रथ महोत्सव का आगाज हो चुका है। इस मेला का औपचारिक रूप से उद्घाटन रविवार की सुबह 11 बजे होगा। श्री जगन्नाथ मेला संचालन कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि रथ मेला में पारंपरिक देव सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मेल में बच्चों व युवक-युवतियों के मनोरंजन के लिए भी कई प्रकार के झूले और मीना बाजार लगाए गए हैं। इस वर्ष यह मेल 10 जुलाई तक चलेगा। मेला में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमेटी की ओर से सभी वॉलेंटियरों को निर्देश दिया गया है। साथ ही मेला की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है, ताकि हुड़दंग करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके।


