मोटरसाइकिल से गिरकर घायल

गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी संजू चौधरी की पत्नी रेणु देवी 22 वर्ष शुक्रवार की देर शाम मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेणु देवी अपने पति के साथ गढ़वा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव से अपने मायके गई हुई थी। वहां से वापस लौटने के क्रम में अचला गांव स्थित फोर लाइन पर चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *